मांग सितारों से भर दूंगा
प्रिये, तुम कदम बढ़ाना , सारे कांटे मैं सह लूँगा,
अंग तुम्हारे सारी खुशियाँ, मांग सितारों से भर दूंगा
तकलीफे और बेरुखी ये तेरा श्रृंगार नहीं,
हर तकलीफों की राहों में, संग तुम्हारे चलता रहूँगा,
जब भी दर्द तेरी आँहों में आए,
अपनी खुशियों से भरता रहूँगा,
जब कभी अँधेरा हो जाए, मुझे आवाज़ देना,
रात भर चिराग बन जलता रहूँगा,
प्रिये, तुम कदम बढ़ाना , सारे कांटे मैं सह लूँगा,
अंग तुम्हारे सारी खुशियाँ, मांग सितारों से भर दूंगा

1 टिप्पणियाँ:
वाह, बड़ी ही अच्छी और सुन्दर रचना | उम्मीद यही है की ये सब तुम पूरा कर सको | और मेरी सुभकामनाये भी |
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ